महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह टेकाम ने सहकारिता विभाग को सौंपा ज्ञापन, हमाली भुगतान और आदिवासी अध्यक्ष नियुक्ति की उठी मांग।

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में सहकारिता विभाग को ज्ञापन के माध्यम से कोया पुनेम गोंडवाना महासभा किसानों के हमाली भुगतान और सहकारी समितियों में आदिवासी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपा है। महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह टेकाम के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में शासन-प्रशासन पर वादों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है पूर्व में शिकायतों के बाद भी केवल विभाग ने खाना पूर्ति कर कार्यवाही की गई है प्रदेश मे भाजपा शासन बनने के बाद से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में अध्यक्ष नियुक्ति की गई है जो कि नियमों की अवहेलना है रमेश टेकाम द्वारा लगातार शिकायत कर न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई गई थी अन्ततः सहकारिता विभाग ने हाई कोर्ड के आदेश पर केवल तीन समितियों के अध्यक्ष पर कार्यवाही की जबकि अन्य 13 समितियों पर विभाग मेहरबान रहा है आखिर क्या कारण है विभाग अन्य पर कार्यवाही नहीं कर रहा है।

रमेश सिंह टेकाम ने पांच दिनों में निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन कर सड़क पर चक्का जाम करने दी चेतावनी।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष व हामली भुगतान को ले कर अपर कलेक्टर कोरिया एवं तहसीलदार बैकुंठपुर द्वारा सभी किसानों को हमाली का पैसा दिलाने और समितियों में हमाली दर का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज दिनांक तक न तो बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसानों को हमाली का भुगतान किया गया है। इससे जिले के किसान लगातार परेशान हैं और उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। इसके साथ ही महासभा ने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के उस आदेश का भी हवाला दिया है, जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में आदिवासी वर्ग के अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक आदिवासी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की गई, जो सीधे-सीधे आदेश की अवहेलना है। कोया पुनेम गोंडवाना महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान और आदिवासी समाज सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।