जयपुर मंडल के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटको पर आरयूबी निर्माण कार्य

जयपुर मंडल के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटको पर आरयूबी निर्माण कार्य

रेलसेवाएं आंशिक रद्द,मार्ग परिवर्तित,रीशड्यूल,रेगुलेट रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड के झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.02.26 व 20.02.26 को मथुरा से प्रस्थान करेगी वह बांदीकुई तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बांदीकुई-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 51974, जयपुर- मथुरा रेलसेवा दिनांक 17.02.26 व 20.02.26 को जयपुर के स्थान पर बांदीकुई से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-बांदीकुई के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 18.02.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा - गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी - अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.02.26 को गंगापुर सिटी के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गंगापुर सिटी -खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से

1. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.02.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाण् (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 19.02.26 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.02.26 को पोरबंदर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 14864, जोधपुर - वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज/सूबेदारगंज रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14321, बरेली - भुज रेलसेवा जो दिनांक 20.02.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 14866, जोधपुर - वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 18.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।