कितनापुर भौरुआ के मध्य देवहा नदी के पुल सड़क एवं सुरक्षात्मक कार्य की धनराशि शासन द्वारा हुई आवंटित पटेल ने दी जानकारी

बीसलपुर के कितनापुर भौरुआ के मध्य देवहा नदी के पुल सड़क एवं सुरक्षात्मक कार्य की पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद के प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर शासन से स्वीकृति दिलाई गई इसके तत्काल निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने 1109 लाख रुपए धन भी आवंटित कर दिया गया है धन आवंटन के बाद पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने अपने फेसबुक अकाउंट पोस्ट में लिखा है कि इसके निर्माण से बीसलपुर क्षेत्र की जनता को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध होगा

किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने कहा की बीसलपुर जनता की हम सब की परसों वर्ष की इस समस्या का समाधान श्री जितिन प्रसाद जी ने हल करके स्पष्ट कर दिया है कि पीलीभीत को विकसित बनाने का उनका संकल्प जल्द पूरा होगा पुल के निर्माण से बीसलपुर बरेली की कई किलोमीटर की दूरी भी कम होगी और राजूपुर कुंडरी भौरुआ महादेव मीरपुर वाहनपुर चेना अभयपुर मुसेली भैंसटा जलालपुर सहित कई गांव जो देवहा नदी की बाढ़ से पिछड़े थे उनका भी विकास होगा और कृषि खेती-बाड़ी को भी अत्यधिक लाभ मिलेगा इससे किसान भाइयों का भी लाभ होगा और बीसलपुर के हमारे आम जनता सहित व्यापारी डॉक्टर अधिवक्ताओ को बरेली महानगर कमिश्नरी के अति आवश्यक कार्यों के लिए भी फायदा होगा

हम सब बीसलपुर भाजपा परिवार एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश परिवार के साथ-साथ देवतुल्य जनता की ओर से जनप्रिय सांसद पीलीभीत एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी का विकास कार्यों को गति देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।