किर्गिस्तान से लौटे 14 लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार किसान नेता देवस्वरूप पटेल को सौंपा शिकायती पत्र।

किर्गिस्तान में फंसे सभी लोगों ने घर वापसी के बाद उनके साथ हुई धोखाधड़ी ठगी करने वालों के द्वारा किर्गिस्तान में मानव तस्करी कराने का आरोप लगाते हुए सभी ने अपने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद से न्याय की गुहार लगाई है सभी ने अपने प्रार्थना पत्र केंद्रीय राज मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित किसान नेता देव स्वरूप पटेल को पीलीभीत पहुंचकर सोपे हैं जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ हरीश उर्फ़ हरनरायन पुत्र तौले राम निवासी ग्राम चांदपुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर को विदेश भेजने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति ने कुल रकम ऑनलाइन 190000 दिए उक्त हरनरायन ने रसिया भेजने के नाम पर उन्हें किर्गिस्तान भेज दिया इसमें एजेंट विजय चौधरी एवं उसकी पत्नी सीता देवी निवासी वसुंधरा कॉलोनी थाना सुनगड़ी पीलीभीत जी बी आई इंटर नेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आसाम चौराहा टनकपुर रोड वसुंधरा गेट पीलीभीत ने कंपनी अविलॉन होल्डिंग किर्गिस्तान के ठेकेदार के हाथ विक्रय कर दिया किर्गिस्तान से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा सभी को घर वापस कराने के बाद सभी 14 पीड़ितों ने कहां की एक महीने घर आए हो गए हैं और किसी अधिकारी ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी मानव तस्करी की घटना के लिए किर्गिस्तान में बेचने वालों पर कार्रवाई करना दूर कोई जांच तक नहीं की है मजबूर होकर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी में न्याय के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद से पुनःन्याय की गुहार लगानी पड़ी है

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा की पीलीभीत के किर्गिस्तान में फंसे 14 लोगों के साथ जिस तरीके से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगने एवं उनके साथ मानव तस्करी करने की साजिश किर्गिस्तान में करने की जो शिकायत पीड़ितों ने दी है उसको केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के संज्ञान में पूरे प्रकरण को कर दिया गया पीलीभीत के नागरिकों के साथ गैरकानूनी काम करने वालों के विरुद्ध निश्चित तौर से कार्रवाई होगी और सभी गरीब परिवारों के लोगों का ठगी करने वालों से पैसा भी वापस कराया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी इन सभी 14 लोग ने किसी ने अपना घर किसी ने अपनी जमीन गिरवी डालकर और किसी ने लोन लेकर पैसे दिए थे।