गोरखपुर,रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या-17, 163,137 एवं 232 पर किये जा रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रेनों को किया रद्द

गोरखपुर,रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या-17, 163,137 एवं 232 पर किये जा रहे इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में पूर्व में निरस्त की गई निम्नलिखित गाड़ियों के निरस्तीकरण अवधि को बढा दिया गया है।

निरस्तीकरण

काठगोदाम से 02 जून, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

जम्मूतवी से 31 मई, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

कानपुर सेंट्रल से 02 जून, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

काठगोदाम से 01 जून, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गाजीपुर सिटी से 29 मई, 2026 तक चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

श्री माता वैष्णों देवी कटरा से 28 मई, 2026 तक चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पंकज कुमार सिंह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी