पश्चिम रेलवे के सफाले-केलवे रोड रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 114 पर तकनीकी कार्य रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी

पश्चिम रेलवे के सफाले-केलवे रोड रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 114 पर तकनीकी कार्य रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी

पश्चिम रेलवे के सफाले-केलवे रोड रेलखण्ड के ब्रिज संख्या 114 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12978, अजमेर- एर्नाकुलम रेलसेवा जो दिनांक 30.01.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 09626, दौंड- अजमेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 30.01.26 को दौंड से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।

3. गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा जो दिनांक 31.01.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

4. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 30.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

5. गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा जो दिनांक 31.01.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

6. गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 31.01.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

7. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 31.01.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

8. गाडी संख्या 22901, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31.01.26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर 01 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।