भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से पुनः जम्मूतवी तक चलेगी

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से पुनः जम्मूतवी तक चलेगी

रेलमार्ग पर मरम्मत व तकनीकी सुधार कार्य पूर्णता की ओर

जोधपुर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश एवं ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण आंशिक रूप से रद्द की गई भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस अब पुनः अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के बीच तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पूर्व में पठानकोट से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य 31 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

उन्होंने बताया कि अब आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उक्त ट्रेन को 1 अप्रैल से भगत की कोठी से जम्मूतवी के बीच पूर्ववत संचालित किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से तथा ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रैल से नियमित रूप से बहाल की जाएगी।

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को पुनः सीधी एवं सुगम रेल सेवा का लाभ मिलेगा।