आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान में सजा ‘दर्पण’ वार्षिक समारोह

धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ स्थित आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान में वार्षिक उत्सव ?दर्पण?का भव्य और गरिमामय आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में भी अपनी सशक्त भागीदारी के लिए क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखता है। और वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट के प्राचार्य अनिल पैकरा तथा शासकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार पाणिग्रही उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।वार्षिक उत्सव के मंच पर बच्चों ने आकर्षक, मनोहारी और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यालय की रचनात्मक ऊर्जा और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की सुंदर झलक प्रस्तुत की।संस्थान की यह गौरवपूर्ण विशेषता रही है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक विद्यार्थी उच्च शासकीय पदों पर आसीन हैं। साथ ही नवोदय और प्रयास जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में, जहां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन होता है, वहां भी इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

वहीं समारोह के दौरान 100 प्रतिशत उपस्थिति (अटेंडेंस) पुरस्कार तथा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से अनन्या सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य अजय प्रताप सिंह ने विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।?दर्पण? केवल एक वार्षिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का वह दर्पण बना, जिसमें आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान की उजली छवि स्पष्ट रूप से झलक देखने को मिला।