कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, SIR के तहत भाजपा के BLA द्वारा झूठा घोषणा पत्र देने पर कार्रवाई की मांग

खबर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से है यहां आज विधायक रुपिंदर सिंह रूबी कुन्नर के प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार गिरधारी सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 82 पर भारतीय जनता पार्टी के नियुक्त बीएलए-2 द्वारा 15 जनवरी को एसआईआर के तहत फॉर्म 7 उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा करवा एक समुदाय विशेष की 10 वोट यहां से अनुपस्थित होने का कहकर मतदाता सूची से काटने की अपील की गई है।

विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुये आरोप लगाया है कि जिन 10 मतदाताओं की वोट काटने का आवेदन भाजपा के BLA-2 द्वारा किया गया है वह सभी यहां गत करीब 50 वर्षों से निवास कर रहे है और वर्ष 2002 की मतदाता सूची में भी उनका नाम शामिल है।

शर्मा ने मांग की है कि भाजपा के BLA-2 अशोक कुमार गरुड़ा ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े मतदाताओं की वोट कटवाने के उदेश्य से गलत आवेदन कर इलेक्शन कमीशन के नियमों को तोड़ा है इसलिये श्रीकरणपुर विधानसभा के बूथ संख्या 82 पर नियुक्त भाजपा के BLA-2 अशोक कुमार गरुड़ा पर ठोस कानूनी कार्रवाई की जाये और उसके द्वारा दिये गये वोट काटने के आवेदन पर संज्ञान नहीं लिया जाये।

इस मौके पर जिन 10 मतदाताओं की वोट काटने का आवेदन भाजपा BLA-2 द्वारा दिया गया उन मतदाताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।