बाबा साहब की 25 वीं पुण्यतिथि पर प्रसाद भवन शाहजहांपुर पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर प्रसाद भवन में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी के पूज्य पिता जी एवं हमारे राजनीतिक गुरुजी परम आदरणीय पूज्यनीय श्री जितेंद्र प्रसाद बाबा साहब की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई

पूज्य बाबा साहब की पुण्यतिथि पर लखीमपुर सीतापुर पीलीभीत फर्रुखाबाद बरेली शाहजहांपुर सहित तमाम जनपदों के राजनीतिक सामाजिक नागरिकों ने प्रसाद भवन पहुंचकर पूज्य बाबा साहब को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी समाधि एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सभी ने पूज्य बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शाहजहांपुर की जनता को अपने दिलों में हमेशा जगह दी और शाहजहांपुर का विकास करने के साथ-साथ शाहजहांपुर की पूरे देश में एक पहचान स्थापित की हम सब क़ो पूज्य बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा में जुटे रहना है

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि पूज्य बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलते हुए आदरणीय श्री जितिन प्रसाद जी ने शाहजहांपुर धोरेहरा का अपने सांसद कार्यकाल में सर्वांगीण विकास कराया उसी तरह अब श्री जितिन प्रसाद जी पीलीभीत बहेड़ी संसदीय क्षेत्र का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।