नशीले पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर किये गिरफ्तार 

श्रीगंगानगर SP अमृता दुहन के निर्देशन में पदमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान जगनदीप सिंह पुत्र बिल्लू सिंह और मुकेश कुमार पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। CI सुमन जयपाल ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CO पुष्पेंद्र सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई....

CO पुष्पेंद्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस ने नशे पर कार्रवाई की है। घमुड़वाली CI राजेंद्र सिंह चारण को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में तस्करों के नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

नशे के खिलाफ अभियान जारी....

SP अमृता दुहन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और नशे के तस्करों को पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ पुलिस की मदद करें और नशे के तस्करों की जानकारी पुलिस को दें।