सदर विधायक अदिति सिंह ने स्व. रामचन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया कंबल वितरण 

रायबरेली।सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सनही में स्वर्गीय रामचन्द्र सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह ने सहभागिता कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने स्व. रामचन्द्र सिंह जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके सामाजिक योगदान को नमन किया।उन्होंने उपस्थित सम्मानित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और सेवा,संवेदना तथा सामाजिक सरोकारों की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कंबल वितरण से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिली।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।आयोजन के माध्यम से जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया गया,जो क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने वाला रहा है।