पीड़ितों शोषितों के मददगार हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव-इ.वीरेंद्र यादव

रायबरेली।जनपद के विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के बूथ संख्या 358 के बीएलए(बूथ लेवल एजेण्ट)मुलायम सिंह निवासी ग्राम ललई का पुरवा मजरे अरखा की 13 दिसम्बर 2025 की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के ही बूथ संख्या 167 के बीएलए महेंद्र कुमार पाल निवासी ग्राम पालकीहार मजरे चिचौली21 नवम्बर 2025 को मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।जिनका उपचार चल रहा है।दोनों ही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मृतक मुलायम सिंह की पत्नी अर्चना यादव को एक लाख रुपये की धनराशि की चेक एवं घायल महेंद्र कुमार पाल को पचास हज़ार रुपये धनराशि की चेक समाजवादी पार्टी रायबरेली के ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में परिजनों को भेजा।जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विपक्ष में रहते हुए भी समाज के शोषितो पीड़ितो के दुख दर्द में लगातार आर्थिक मदद करते रहे हैं।जनपद की अनेकों घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेकर सहायता हेतु तत्पर रहते है।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव शिवमूर्ति सिंह राना,प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,जिला महासचिव मो.अरशद ख़ान,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्या,राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा डा.नरेंद्र यादव,विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,ब्लॉक अध्यक्ष विंदेश्वरी पासी,ब्लॉक अध्यक्ष मो.हसनैन खान,देशराज सदस्य जिला पंचायत उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मो.सलीम,मो.मुशीर,महेश गुप्ता,अरुण प्रताप यादव,राजीव गौतम,आकाश मौर्या,आरपी राजन,धीरेन्द्र राजू आशुतोष यादव,नरेंद्र यादव,महेश यादव,छविनाथ लोहिया,राम अभिलाख यादव,कमलेश मौर्य,रेहान क़ज़ियाना,अरशद सुल्तान,हरीश यादव आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।