किर्गिस्तान से बतन वापसी हुए 12 लोगों का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत। किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने जताया आभार

पीलीभीत के किर्गिस्तान में फंसे 12 लोगों क़ी सकुशल घर वापसी पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से हुई आज केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर सभी लोगों का भाजपा कार्यालय पीलीभीत पर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर किर्गिस्तान से लौटे सभी लोगों ने घर सकुशल वापसी को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं भाजपा का धन्यवाद व्यक्त किया है

जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के सभी 12 लोग और दो लोग पहले आ गए थे उन सभी 14लोगों का स्वागत सम्मान करने के बाद किसान नेता देव स्वरूप पटेल भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के निर्देशन में किसी क़ो कभी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी

किर्गिस्तान से लोटे सभी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उन्हें वहां अच्छे काम की तो बात दूर की बात उन्हें भूख भी रखा गया था और परेशान भी किया गया था और यहां के प्राइवेट एजेंसी के लोगों द्वारा जो गलत काम कर रहे हैं उन्होंने लाखों रुपए लेकर उनसे धोखाधड़ी की है उनसे पैसे वापसी करने एवं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी उन्होंने अपनी समस्या बताई

सभी ने कहा कि वह कभी उम्मीद नहीं कर रहे थे कि उन्हें कभी अपने घर का मुंह देखने को मिलेगा क्योंकि वहां के एजेंट और फ्रॉड करने वाले महावीर बार-बार कहते थे कि अब तुम भूल जाओ कि तुम्हें घर कभी जाने क़ो मिलेगा सचिन पांडे ने बताया कि इससे पहले वहां बहुत लोग देश के अन्य क्षेत्रों के जिन्हें वह जानते नहीं उनके साथ मानव तस्करी भी कर दी गई

किर्गिस्तान से वापस आने वालों में रमेश मौर्य नाद बीसलपुर संतराम वर्मा काजर बोझी बरखेड़ा अभिषेक कुमार दौलतपुर पट्टी हर स्वरूप वर्मा अधकटा संजीव कुमार लोधी उगनपुर पीलीभीत सदर रवि कुमार मौर्य पैनिया हिम्मत श्यामा चरन लोधी बैजू नागर रामासरे पासवान पिपरिया नवदिया रोहित कुमार लोधी बैजू नागर प्रेमपाल राजपूत अधकटा हरिशंकर पासवान जिरोनिया चंद्रपाल सागर उदय करनपुर सचिन पांडे दौलतपुर पट्टी के साथ-साथ अजय कुमार उत्तराखंड रुद्रपुर भी वापस आये इस अवसर पर लेखराज भारती कृष्णा राजपूत भानु प्रताप वर्मा राजवीर शर्मा मुकेश कुमार गौतम देवेंद्र गंगवार डॉक्टर विवेक शर्मा एवं संजय अग्रवाल पप्पू गंगवार आदि भाजपा पार्टी के लोग उपस्थित रहे