मोहम्मदी की टीम ने उपजिलाधिकारी की टीम को हराया 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दर्ज की जीत

(फिरोजाबाद)। तहसील क्षेत्र में खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में मोहम्मदी क्रिकेट क्लब ने उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा की टीम को पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तहसील टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मदी टीम ने कप्तान आशीष राजावत के नेतृत्व में मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच का आयोजन आशीष राजावत व अर्पित ठाकुर ने किया। मुकाबले के दौरान थाना प्रभारी रजावली ब्रजकिशोर मौजूद रहे।

समापन पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है, ऐसे मैच आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।