उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध निर्माण रुकवाए जाने की मांग

ऊंचाहार,रायबरेली।शिकायत कर्ता ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मौके की जांच करा अवैध निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है।गौरतलब हो कि 19दिसंबर को शिकायत कर्ता अमन कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी शिवनगर कुमार गंज जनपद फैजाबाद ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उमरन लिंक रोड से जुडी भूमि पर अनूप गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी कल्याण पुर डेलौली परगना सलोन भूमि गाटा संख्या 109/1/0.076 हेक्टेयर दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे है।जो कि उपरोक्त गाटा संख्या शिकायत कर्ता के नाम दर्ज है,शिकायत कर्ता ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।वही क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लेखपाल की मिली भगत से अवैध निर्माण कार्य हो रहा है।राजस्व विभाग को मौके की जांच कर तुरंत कार्य को रुकवाया जाना चाहिए।