पीलीभीत मे रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी के घर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गोली लगने से युवक की हुई मौत,जबकि महिला हुई घायल। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी,हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस।

लोकेशन/थाना पूरनपुर, पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत मे रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी के घर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गोली लगने से युवक की हुई मौत,जबकि महिला हुई घायल।
मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी,हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस।


पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सीआई एस एफ के रिटायर्ड कर्मी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।बहीं सीआईएसएफ कर्मी की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई।घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल मे जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटी ग्राम पंचायत नारायणपुर के बंडा रोड पर रिटायर्ड सीआईएसएफ एसआई पूरन सिंह का घर है। शनिवार सुबह पूरन सिंह के घर थाना मझोला के गांव टोडरपुर का सुखदेव सिंह आया था।पूरन सिंह के घर में उसका रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।इस दौरान गोली लगने से तीस वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई।उसका शव कमरे में पड़ा मिला।पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर गोली लगने से घायल हो गई।घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया कोतवाल पवन कुमार पांडे मय फोर्स के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल की। घायल महिला गुरमीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने सुखदेव सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।घटना के बाद खलबली मची हुई है।मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विक्रम दहिया ने बताया की गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है और एक महिला घायल हुई है।मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।