मिशन रफ्तार के अंतर्गत दिल्ली–हावड़ा मार्ग पर 160 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनों के संचालन को सक्षम बनाने हेतु भारतीय रेल

मिशन रफ्तार के अंतर्गत दिल्ली हावड़ा मार्ग पर 160 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनों के संचालन को सक्षम बनाने हेतु भारतीय रेल द्वारा व्यापक अवसंरचनात्मक उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह के नेतृत्व मे एवं मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के मार्गनिर्देशन में प्रयागराज मंडल के गाजियाबाद?दीन दयाल उपाध्याय खंड में 2 25 केवी ट्रैक्शन प्रणाली से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं, जिसके अंतर्गत नए 2 25 केवी ट्रैक्शन सब-स्टेशन एवं स्विचिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।इस दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार 2 25 केवी पीएसआई स्थापना मक्खनपुर स्विचिंग स्टेशन?को 17 दिसंबर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे में 2 25 केवी प्रणाली के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है तथा मिशन रफ्तार के लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर एक सशक्त कदम है।

यह महत्वपूर्ण कार्य यतेंद्र कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता उत्तर मध्य रेलवे तथा संजीव कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता परियोजना उत्तर मध्य रेलवे के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ। चार्जिंग के दौरान पुलकित श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी, प्रयागराज;चंद्रपाल, उप मुख्य विद्युत अभियंता परियोजना, कानपुर;अपूर्व गुप्ता, मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी, टूंडला; तथा योगेश यादव, मंडल विद्युत अभियंता परियोजना, कानपुर स्थल पर उपलब्ध रहे और कार्य की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित किया।मक्खनपुर स्विचिंग स्टेशन का सफल चार्जिंग उत्तर मध्य रेलवे के लिए एक उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धि है, जो विभागों के बीच सुदृढ़ समन्वय एवं उच्च तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करती है। यह उपलब्धि दिल्ली?हावड़ा उच्च घनत्व रेल मार्ग पर 160 किमी प्रति घंटा की गति से सुरक्षित, विश्वसनीय एवं क्षमता-वर्धित रेल परिचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।