बार संघ श्रीकरणपुर वर्ष 2025-26 चुनाव सम्पन्न, कड़े मुकाबले में एडवोकेट जसकरण गोदारा ने अध्यक्ष पद पर जीत की दर्ज, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह व सचिव चुने गये विनय गर्ग

खबर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से है यहां आज बार संघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो हुये। 72 वर्ष के इतिहास में यह तीसरी बार है जब बार संघ के पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ है इससे पहले अधिकतर पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाते रहे हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट गौरव बिश्नोई की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी करवाई गई। बार संघ श्रीकरणपुर में कुल 69 एडवोकेट मतदाता है जिनमें से एक मतदाता एडवोकेट गौरववीर सिंह विदेश में होने के कारण मतदान नहीं कर पाए इसलिये कुल 68 वोट डाले गये।

अध्यक्ष पद के लिए विकास खिचड़ व जसकरण गोदारा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विकास खीचड़ को 33 वोट मिले जबकि जसकरण गोदारा ने 34 वोट हासिल किये वहीं 1 मत निरस्त हुआ।एडवोकेट जसकरण गोदारा ने विकास खिचड़ को एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद के लिए सतनाम सिंह बराड़ व एडवोकेट सुरेश गोयल आमने-सामने थे जिन्हें कुल 68 वोटों में से सतनाम सिंह बराड़ को 38 वोट एंव सुरेश गोयल को 28 वोट मिले 2 वोट निरस्त हो गये जिसके चलते एडवोकेट सतनाम सिंह बराड़ ने सुरेश गोयल को 10 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली।

सचिव पद के लिये एडवोकेट इंद्राज सेजू व एडवोकेट विनय गर्ग के बीच प्रतिस्पर्धा थी जिसमें इंद्राज सेजू को 31 वोट मिले जबकि विनय गर्ग ने 36 वोट प्राप्त किए एक वोट निरस्त हुआ जिससे एडवोकेट विनय गर्ग पांच वोटों के अंतर से जीत हासिल कर बार संघ के नये सचिव चुने गये।

चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर चुनाव अधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह बराड़ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनका सम्मान किया।

चुनाव अधिकारीयों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में भी मतदान हुआ था तब दोनों बार एडवोकेट जगदीश डाबला बार संघ श्रीकरणपुर के अध्यक्ष चुने गये थे।