किर्गिस्तान में फंसे मजदूरों की घर वापसी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने विदेश मंत्रालय से वार्ता कर दिए निर्देश।

पीलीभीत के किर्गिस्तान में फंसे 12 लोगों को जल्द से सकुशल घर वापसी कराने को उनके परिजनों द्वारा 2 दिन पूर्व पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद को अपनी पीड़ा बताते हुए प्रार्थना पत्र किसान नेता देव स्वरुप पटेल के माध्यम से भेजे थे जिस पर केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से विदेश मंत्रालय किर्गिस्तान के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द घर वापसी कराई जानें के निर्देश दिए श्री जितिन प्रसाद ने किर्गिस्तान के अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के 12 लोगों सहित भारत के किसी भी नागरिक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और नियमानुसार जल्द से जल्द भारत घर वापसी करने की नियमानुसार कार्रवाई कराई जाए जिस पर किर्गिस्तान के भारत सरकार के विदेश मंत्रालय दोनों के अधिकारियों का समन्वय करते हुए परिजनों के सामने ही पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करने को अपने अधिकारियों को निर्देश दिए श्री जितिन प्रसाद ने परिजनो को अपने साथ वाडिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में ही उनका दुख दर्द पूछते हुए लन्च किया श्री जितिन प्रसाद ने सभी परिजनों को अपने खर्चे से दिल्ली किर्गिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह किसान नेता देव स्वरूप पटेल लेखराज भारती डॉक्टर सौरभ शर्मा सतीश पांडे अन्नू मिश्रा गोकुल प्रसाद मौर्य आयुष मिश्रा के साथ परिजनों को पीलीभीत से सुबह तड़के ही 6:00 बजे गाड़ियों से उन्हें दिल्ली श्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर लेकर गए थे श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि विदेश से सभी को भारत वापसी कराने में नियमानुसार लगभग 10 दिन लग जाते हैं 24 दिसंबर तक सभी लोग अपने घर वापस आ जाएंगे।