पीलीभीत मे हथोड़ा से महिला की हत्या करने वाले आरोपित मुकेश मंडल को थाना माधोटांडा पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार कर भेजा जेल।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत मे हथोड़ा से महिला की हत्या करने वाले आरोपित मुकेश मंडल को थाना माधोटांडा पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पीलीभीत जनपद के थाना माधो टांडा क्षेत्र के ग्राम पुरैना में गत दिनों मंजीत कौर नामक महिला की हत्या करने वाले हत्या आरोपी मुकेश मंडल पुत्र देव प्रसाद मंडल निवासी ग्राम नगरिया खुर्द कलां थाना माधोटांडा जनपद पीलीभीत को थाना माधो टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पूरनपुर प्रतीक दहिया के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाल अशोक पाल मय पुलिस टीम के द्वारा हत्या करने वाले आरोपी मुकेश मंडल को आज हत्या करने में प्रयुक्त हथोड़ा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है मृतक महिला आरोपी के साथ लगभग 6 वर्षों से रह रही थी। जिस वजह से मृतक महिला के परिजन नाराज रहा करते थे। मृतक महिला से आरोपी मुकेश मंडल 15 साल छोटा था।इन दोनों लोगों के बीच में झगड़ा भी होने लगा था। जिस वजह से आरोपी मुकेश मंडल ने मनजीत कौर के सर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया गया था और फरार आरोपी को आज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।