बिजली बिल राहत योजना 2025-26 एक दिसंबर से लागू, हरदोई में जागरूकता शिविर आयोजित, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

हरदोई। सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को एक दिसंबर से लागू कर दिया है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट सरचार्ज (ब्याज) में योजना अवधि तक 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके अलावा बिल के मूलधन में भी पहली बार 25 प्रतिशत तक की बड़ी राहत देने का प्रावधान है।
नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ता यदि 500/750 रुपये तक का पुराना बकाया रखते हैं, तो वे इसे आसान किश्तों में चुका सकेंगे और पूरे भुगतान पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। वहीं, किसी उपभोक्ता का बिल सामान्य से अधिक आने पर औसत बिल भरने की सुविधा भी दी जाएगी।
योजना तीन चरणों में चलेगी-
पहला चरण: 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 ? 25% छूट
दूसरा चरण: 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 ? 20% छूट
तीसरा चरण: 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 ? 10% छूट
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के लिए जगह-जगह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विद्युत वितरण खंड हरदोई की ओर से बावन विद्युत खंड कार्यालय में भी एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने योजना के लाभों और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और उपभोक्ताओं से इस ऐतिहासिक राहत योजना का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में SDO रजत गुप्ता, संविदा कर्मी सोनू मिश्रा, रावेंद्र पांडे, बुद्धा अली, रामू, नीरज पांडे समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान गुरूलाल सिंह, नायब सिंह, नन्हे लाल प्रधान, नौशाद, देशदीपक दीक्षित, महादेव कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज की।
अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत उपकेंद्र या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।