उझानी निवासी चंद्रभान साहू ने अपने नाती का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

उझानी निवासी चंद्रभान साहू ने अपने नाती का जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में विकलांग आश्रम में बदायूं जिले से उझानी निवासी चंद्रभान साहू ने अपने नाती तेजस का 7वा जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया। विकलांग आश्रम वजीरगंज बदायूं में रह रहे गरीब विकलांग बेसहारा बच्चों को भोजन कराया एवं फल व मिठाई, चॉकलेट वितरित कर अपने नाती तेजस का जन्मदिन को मनाया। तेजस ने आश्रम में रह रहे बच्चों का आशीर्वाद लिया। तेजस के बाबा चंद्रभान साहू ने बताया हम लोगों को जन्मदिन ओर दान ऐसी जगह करना चाहिए जहां दान की जरूरत हो। जन्मदिन के मौके पर तेजस के बाबा चंद्रभान ओर पिता रजत साहू ने विकलांग आश्रम वजीरगंज में धूमधाम से जन्मदिन को मनाया। आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने पटका पहनाकर मां बगला मुखी फोटो देकर सम्मानित किया।आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। ओर कहा आप जैसे दानदाता लोगों की कृपा से ही हमारा आश्रम चल रहा है। इस आश्रम में दूर दूर से लोग जन्मदिन, पुण्यतिथि, स्थापना दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ को आश्रम में मनाते हैं। इस मौके पर चंद्रभान साहू, रजत साहू,तेजस,सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार,सर्वेश उपाध्याय, चंचल यादव, विनोद कुमार भारती,आशु सहित समस्त विकलांग आश्रम वजीरगंज के बच्चे मौजूद रहे।