किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने एस आई आर अभियान जल्द पूरा करने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का किया परीक्षण।

एस आई आर अभियान को जल्द पूरा करने के लिए बीसलपुर के मोहम्मदपुर भजा मंडरा सुमन हेतम नगरा सहित कई गांव में किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने जागरूक नागरिकों के साथ मतदाताओं को किया जागरूक मंडरा सुमन स्कूल में पहुंचकर मतदाता सूचियां का परीक्षण कर वहां पर काम करने वाले संविदा कर्मी बी एल ओ सभी का किया उत्साह वर्धन मंडरा सुमन में लगभग 75% कार्य पूर्ण होने पर ग्राम प्रधान अजय सिंह गंगवार अशोक गंगवार आदि की तारीफ पटेल ने सबसे अधिक मंडरा सुमन की पंचायत सहायक अनुष्का शर्मा के मतदाताओं को जागरूक करने के तरीके को भी सराहा पटेल ने सब ग्राम वासियों को जागरुक करते हुए कहा कि जिस तरह हम लोग निजी संपत्ति में कभी कभी उसका निरीक्षण कराकर अपने खाते सही करने की आवश्यकता पड़ जाती है देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है हम मतदाता वह कहीं भी हो अगर घर से बाहर भी हैं तो भी अपना यह कार्य जरूर पूर्ण कराकर मतदान करने और मतदाता बनने दोनों का हमारा मूल अधिकार संविधान ने दिया है इससे वंचित कतई न रहे पटेल ने कहा की अभियान की मजबूती के लिए सफलता के लिए हम सबके सांसद पीलीभीत एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद भी लगातार समय-समय पर अधिकारियो को निर्देश देकर निगरानी कर रहे हैं और वह कल पूरनपुर और पीलीभीत में भी इस अभियान के तहत लोगों से संवाद भी करेंगे पटेल ने कहा कि एस आई आर अभियान में काम करने पर यदि कहीं भी कोई व्यक्ति कन्फ्यूजन की स्थिति में हो तो मैं उससे आग्रह करता हूं कि वह कंफ्यूज ना रहे यह सत्यता है संविधान के अंतर्गत यह अभियान हर देशवासी नागरिक का अधिकार है और उसका कर्तव्य है इसे निभाना ही हम सब की जिम्मेदारी है।