मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण, उपखण्ड अधिकारी ने दिए निर्देश

नसीराबाद ( राहुल कुमार वर्मा ) विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी देवीलाल यादव ने धोलादाता देराठू (मंगरी), बनेवड़ा, धोलादाता बूबानिया, भवानीखेड़ा और चैनपुरा ग्रामों में मतदाता सूची कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना प्रपत्रों की प्रविष्टि, मैपिंग, वितरण और डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की। उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियाँ पूर्ण, सही और समय पर डिजिटाइज होनी चाहिए। साथ ही कार्य में पारदर्शिता और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।