बहेड़ी एकता यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री को किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने जनसमस्याओं से कराया अवगत।

बहेड़ी पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद को बहेड़ी के एकता यात्रा कार्यक्रम में उन्हें किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने बड़ेड़ी की जनता की समस्या को बताते हुए अवगत कराया कि बहेड़ी में बनने वाले मेगा फूड पार्क में विभिन्न प्रकार की लापरवाही प्रशासनिक अनदेखी से विलंब हो रहा है और मेगा फूड पार्क में अपने व्यवसाय को स्थापित करने वाले लोगों को अत्यधिक परेशानी हो रही है जिसे जल्द सभी अनियमितताओं को दूर कराकर मेगा फूड पार्क काे विकसित कराकर उसको जल्द उसका उपयोग व्यापारी और जनता के लिए उपलब्ध कराने को एवं बंद पड़ी कताई मिल को जल्द चालू कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के स्तर पर विचाराधीन पत्रावली काे स्वीकृत कराकर बहेड़ी की जनता के लिए कताई मिल का लाभ दिलाने के लिए स्वीकृत कराने को आग्रह किया किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को यह भी अवगत कराया की बहेड़ी केसर चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया भुगतान न करने को लेकर आपके आदेश पर कई गन्ना क्रय केंद्र चीनी मिल से हटा दिए गए मगर अभी भी जिन किसान भाइयों के क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र रह गए हैं चीनी मिल का शुभारंभ कर दिया गया है मगर किसी गन्ना किसान भाई को पुराना वकाया भुगतान अभी तक नहीं मिला है किसान भाइयों को भुगतान चीनी मिल से करने के लिए चीनी मिल प्रशासन के विरुद्ध एवं प्रबंधन कमेटी के विरुद्ध शासन स्तर पर कठोर कार्रवाई बिचाराधीन है केसर चीनी मिल या तो गन्ना किसानों का भुगतान बकाया अविलम्ब दे या फिर उनके विरोध शासन स्तर पर विचाराधीन कार्रवाई मिल की संपत्ति को बेचकर भुगतान करने की नियमानुसार कराई जाए पटेल ने श्री जितिन प्रसाद से आग्रह किया कि बहादुरगंज की नई चीनी मिल के लिए बड़ेड़ी क्षेत्र के गन्ना किसान भाइयों के कई गन्ना केंद्र ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत से काटकर ट्रांसफर कर दिए गए मगर अभी तक बहादुरगंज चीनी मिल का शुभारंभ नहीं हुआ है जिससे गन्ना किसान भाई जो नवंबर माह में अपने पेड़ी गन्ना चीनी मिलों में डालकर गेहूं आदि रवि की फसलों की बुवाई कर एक फसल कर लेते थे वह नहीं कर पा रहे हैं यह उस क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ अन्याय है जिनके बहादुरगंज चीनी मिल बिन चलाएं ललित हरि चीनी मिल से गन्ना सेंटर स्थानांतरित कर दिए गए गन्ना क्रय केंद्राे को पीलीभीत चीनी मिलों से पुनः करने को कुलड़ा कोठी सहित कई गावों के सैकड़ो किसानों ने भी कल एकता यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को किसान नेता देव स्वरूप पटेल के नेतृत्व में अपनी समस्या रखी बहेड़ी की जनता एवं किसानाे की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने उच्च अधिकारियों को अविलम्ब कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं उन्होंने कहा की कताई मिल के जल्द चालू करने को शासन स्तर पर विचाराधीन पत्रावली को जल्द पूर्ण कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।