पीलीभीत से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है जहां ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा न्यायालय से न्याय मिलने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद पर राज

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है जहां ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा न्यायालय से न्याय मिलने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद पर राजनीतिक द्वेष भावना एवं छवि धूमिल करने के उद्देश्य से शिकायत करने का आरोप लगाया है।

मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की विधायक जी को डर है कि वह 128 विधानसभा से विधायक पद की उम्मीदवार ना हो जाए।

ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने पत्रकारों को आगे बताया मैंने एक सैनिक के नाम से द्वार बनवाया था,इसकी शिकायत की गई थी,जिससे मेरे अधिकार सीज हुए थे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों को जाकर लड्डू खिलाते हैं अगर मैंने उनके लिए द्वार बनवा दिया है,अगर मेरे इस कार्य से 100 बार अधिकार सीज होते हैं तो कोई परवाह नहीं।


पत्रकारों के द्वारा किए गए विधायकी लड़ने के सवाल पर बोली सभ्यता देवी वर्मा,शीर्ष नेतृत्व जो भी आदेश देगा उसके अनुसार ही कार्य होगा।

बहीं समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बीडीसी सदस्यों के द्वारा फूल माला पहनाकर ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा का स्वागत किया गया है।

ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने सभी का आभार जताया है।

न्यायालय से स्टेऑर्डर मिलने पर ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने मरौरी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।