इंदिरा गांधी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, उनके योगदान को किया याद

कासगंज। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।

सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने निर्णायक फैसलों से देश की दिशा बदल दी। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में भूमिका, पोखरण परमाणु परीक्षण और सिक्किम के विलय जैसे महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देश हित को प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर शिवकुमार सिंह, सुनील असावा, अनुरोध गौतम, कमल कुमार सिंह यादव, अयोध्या प्रसाद, विकास यादव, शरीफ मलिक, जतिन मौर्य, नरेंद्र शर्मा, संजीव कुमार, अब्दुल मावूद, ओमेंद्र कुमार, पंकज यादव, पुष्पेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, मधुर वशिष्ठ, धारा सिंह और अनुरोध शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान का वितरण किया गया।