फिरोज़पुर मण्डल के सभागार में पेंशनधारियों की सुविधा हेतु डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया

फिरोज़पुर मण्डल के सभागार में पेंशनधारियों की सुविधा हेतु डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य पेंशनधारियों को उनके जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) डिजिटल माध्यम से सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बाधा रहित पेंशन मिलती रहे। इस शिविर में बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक राजेश कुमार ने एक डेमो दिखाकर पेंशनधारियों को सुगमतापूर्वक जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की जानकारी दी। पेंशनधारी जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से आसानी से अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बिना बैंक या डाकघर गए, जमा कर सकते हैं। यह प्रणाली आधार आधारित चेहरे की पहचान से संचालित होती है जो सुरक्षित एवं विश्वसनीय है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को जीवन प्रमाण पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी बिजेन्द्र कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस शिविर में 90 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे और चारों कैम्प में कुल 240 पेंशनधारी उपस्थित रहे.फिरोज़पुर मण्डल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन लुधियाना, जालंधर सिटी, अमृतसर और मंडल कार्यालय फिरोज़पुर में किया जा रहा है। सभी पेंशनधारी इन शिविरों में उपस्थित होकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठाएँ।