बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए की प्रचंड जीत में उत्तर प्रदेश सरकार मे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की रही अहम भूमिका। मुख्यमंत्री योगी से मिलकर एनडीए की जीत पर खुशी साझा की। अमरिया ब्लॉ

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए की प्रचंड जीत में उत्तर प्रदेश सरकार मे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की रही अहम भूमिका।
मुख्यमंत्री योगी से मिलकर एनडीए की जीत पर खुशी साझा की।
अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशांन सिंह ने भी एनडीए की प्रचंड जीत होने पर मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड विजय होने पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी देखने को मिल रही है।बहीं आपको बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने में आदित्यनाथ योगी के मंत्रालय एवं यूपी सरकार मे गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री तथा शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की अहम भूमिका रही है।संजय सिंह गंगवार को बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाकर भेजा गया था, जिसकी जिम्मेदारी राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बाखूबी निभाई,दिन-रात जनता के बीच जा जाकर कड़ी मेहनत कर एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर यह साबित कर दिया की मेहनत से हर मुकाम को पाया जा सकता है।संजय सिंह गंगवार ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत मिलने पर खुशी साझा की है। अमरिया के ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह के द्वारा गृह निवास के भाजपा कार्यालय पर एनडीए की प्रचंड जीत होने पर मिष्ठान खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया है।