उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाडा-2025 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाडा-2025 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय स्तर पर भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाडा-2025 के अवसर पर 14 नवंबर को कार्मिक विभाग , उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज के कार्मिक सभाकक्ष में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया Iभारत की प्रगति में आदिवासियों का योगदान विषय पर यह निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी I यह निबंध लेखन धरती आबा, जन नायक क्रांतिसूर्य भगवान विरसा मुंडा के द्वारा भारतीय समाज एवं संस्कृति को दिए योगदान के सम्बन्ध में जागरूकता एवं उनके महत्व को दर्शित करने हेतु आयोजित किया गया I उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के कर्मचारियों ने इस निबंध प्रतियोगिता में बढ़ - चढ़ का भाग लिया I

इस उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रधान कार्यालय में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाडा -2025 प्रदर्शनी आयोजित की गयी। इस प्रदर्शनी में भगवान विरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष के साथ ही अनुसूचित जातियों और जनजातीय कल्याण के लिए भारत सरकार के प्रयासों और योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदर्शित की गई। इस प्रदर्शनी मे मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया I

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाडा -2025 कार्यक्रम के तहत उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं सभी मण्डलों/यूनिटों में विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा हैI