थाना सुभाषनगर द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान शातिर 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षता में लिया गया, कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस, चोरी का माल बरामद।

बरेली। अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम में थाना सुभाषनगर बरेली पुलिस टीम द्वारा शातिर 02 अभियुक्त 1. अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (दाहिना पैर में गोली लगने से घायल) 2. कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव निवासी रविंदर नगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (बायां पैर में गोली लगने से घायल) को गिरफ्तार व एक अन्य बाल अपचारी को पुलिस संरक्षता में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, 04 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी का एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी कमर बंद , एक स्मार्ट वाच, 02 स्मार्ट फोन, 1270/- रु0 नगद आदि समान बरामद हुआ।


घटना के सम्बन्ध में तथ्यों का विवरण

दि0 30.10.2025 को श्री भोजराज सिंह पुत्र स्व0 श्री जसवीर नि0 ग्रीनवैली कालोनी निकट राधा कृष्ण बारात घर थाना सुभाषनगर, बरेली द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 746/25 धारा 331(4)/305ए बीएनएस पंजीकृत कराया गया। अभियोग के अनावरण हेतु थाना सुभाषनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा शातिर 02 अभियुक्त 1. अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल) 2. कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव निवासी रविंदर नगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (बाये पैर में गोली लगने से घायल) को गिरफ्तार व एक अन्य बालअपचारी को पुलिस संरक्षता में लिया गया।

सूचना, पुलिस टीम एवं कार्यवाहीः-
दिनांक 08.11.2025 को प्र0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार, उ0नि0 होराम सिंह, उ0नि0 अशोक कुमार, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 रविन्द्र, का0 2277 कपिल वर्मा, हे0का0 719 अमित कुमार, का0 2751 अंकित नागर, हे0का0 834 अर्जुन, उ0नि प्राशु संचान, उ0नि0 अनुज कुमार, का0 980 विनित कुमार, का0 2664 लखमी चंद द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु गश्त करते हुए करेली मोड़ पर पहुंचे तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्रीन वैली कालोनी में घर में चोरी करने वाले अपराधी फतेहपुर से इटौवा जाने वाले रास्ते पर बने धीर सिंह के घर के पीछे बैठकर चोरी के माल का बटंवारा कर रहे है, जिनके पास असलाहे भी है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों का घेराव कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो *अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी से अपने आप को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 1. अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल) 2. कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव निवासी रविंदर नगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (बाये पैर में गोली लगने से घायल) के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य बाल अपचारी को पुलिस संरक्षता में लिया गया। अभियुक्त अंशुल उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व 420/- रुपये बरामद हुए। अभियुक्त कुलदीप उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, एक चांदी की कमर बंध व 500/- रुपये बरामद हुए। बाल अपचारी के कब्जे से 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 स्मार्ट वाच नोयस कम्पनी, 01 स्मार्ट वाच नाइजफीट कम्पनी, 01 आधार कार्ड, 350/- रुपये आदि समान बरामद हुआ है।* इनका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा समय 02.20 बजे अभियुक्त 1. अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर जनपद बरेली 2. कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव निवासी रविंदर नगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षता में लिया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में मु0अ0स0 778/25 धारा 317(2)/109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है। अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1.अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (दाहिना पैर घायल)
2.कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव निवासी रविंदर नगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली (बायां पैर घायल)
3.एक बाल अपचारी (पुलिस संरक्षता)

*बरामदगी का विवरण*
1. दो तमंचे 315 बोर
2. चार खोखा कारतूस 315 बोर
3. दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. चार जीवीत कारतूस 12 बोर
5. एक जोडा चांदी की पाजेब (चोरी की गयी)
6. एक चांदी का कमरबंद (चोरी किया गया)
7. दो स्मार्ट वाच (चोरी किये गये)
8. चोरी किये गये 1270/- रुपये नगद

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास*
*अंशुल सक्सेना पुत्र विशाल सक्सेना निवासी शांति विहार, थाना सुभाषनगर, बरेली*
1. मु0अ0सं0 778/25 धारा 317 (2) / 109 बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड) थाना सुभाषनगर बरेली
2. मु0अ0सं0 746/25 धारा 331(2)/305a/317 (2) बीएनएस थाना सुभाषनगर बरेली
3. मु0अ0सं0 167/24 धारा 392/411 भादवि थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली
4. मु0अ0सं0 583/24 धारा 392/411 भादवि थाना बारादरी बरेली
5. मु0अ0सं0 473/22 धारा 380/411 भादवि थाना सुभाषनगर बरेली

*कुलदीप यादव पुत्र राम गोपाल यादव, निवासी रविंदर नगर, थाना सुभाषनगर, बरेली*
1. मु0अ0सं0 778/25 धारा 317 (2) / 109 बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड) थाना सुभाषनगर बरेली
2. मु0अ0सं0 746/25 धारा 331 (2)/305a /317 (2) बीएनएस थाना सुभाषनगर बरेली
3. मु0अ0सं0 316/23 धारा 379/411/427 भादवि थाना कोतवाली बरेली
4. मु0अ0सं0 317/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली बरेली
5. मु0अ0सं0 318/23 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली बरेली
6. मु0अ0सं0 37/25 धारा 115(2),126(2),351 (2),352 बीएनएस थाना सुभाषनगर बरेली