वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर भारत विकास परिषद् का आयोजन — बालिकाओं में जागा देशभक्ति का उत्साह

नसीराबाद ( राहुल कुमार वर्मा ) भारत माता के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद में किया गया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद् नसीराबाद शाखा द्वारा ?वंदे मातरम् @150? अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ?वंदे मातरम्? के सामूहिक गायन से हुई, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के सुरों से गूंज उठा। परिषद् शाखा अध्यक्ष रवि सोनी ने प्रार्थना सभा में उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ?वंदे मातरम्? सिर्फ गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसे आज 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

इस दौरान विद्यार्थियों से वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिससे उनमें देशभक्ति और जागरूकता की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् अजमेर जिला समन्वयक अमित चौकड़ीवाल, नसीराबाद शाखा अध्यक्ष रवि सोनी, सचिव चंद्रप्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील माहेश्वरी, दिलीप मित्तल, अनिल वर्मा, अरुण जिंदल और प्रतीक जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बालिकाओं में राष्ट्रप्रेम, गौरव और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व का भाव जगाया ?
?वंदे मातरम् ? मातृभूमि का नमन, राष्ट्रगौरव का उत्सव!?