सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत जम्मू मंडल में शपथ समारोह एवं बैठक आयोजित

केंद्रीय सतर्कता आयोग के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जम्मू में मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अथक प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि सभी लोग जीवन के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु अथक प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक,अक्षय कुमार मरन्टू, सीनियर डीईएन शुभम पवार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस संदर्भ में,27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मनाए जा रहे "सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025" के अंतर्गत, मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय के संकल्प सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। यह सतर्कता जागरूकता अभियान "सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी" विषय के अंतर्गत मनाया जा रहा है। बैठक के दौरान, सतर्कता जागरूकता अभियान, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में केंद्रीय सतर्कता आयोग की सहभागी सतर्कता पहलों में से एक है। सतर्कता जागरूकता अभियान का उद्देश्य सभी हितधारकों को एक साथ लाना है। यह शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता की आवश्यकता के बारे में अधिक संवेदनशीलता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। आयोग सभी नागरिकों के सक्रिय समर्थन और भागीदारी से ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रयास करता है। इस सप्ताह के दौरान, निवारक सतर्कता पहलों पर केंद्रित एक अभियान चलाया जाता है। हर साल, सतर्कता जागरूकता सप्ताह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के साथ मेल खाने वाले सप्ताह में मनाया जाता है।

इस बीच, जम्मू के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, "हमारा मानना है कि एक संगठन के रूप में, हमें भ्रष्टाचार को खत्म करने और अपने संचालन के सभी पहलुओं में ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।"