सलोंन के लाल को गृहमंत्री ने किया सम्मानित

सलोंन,रायबरेली।एक समाचार पत्र के प्रधान संपादक रहे नरेंद्र मोहन कि स्मृति में साहित्य सृजन सम्मान समारोह नई दिल्ली में एक भव्य समारोह द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें डॉक्टर परशुराम गुप्त पूर्व प्रोफेसर जवाहरलाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महाराजगंज व पूर्व प्रधानाचार्य महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय जनपद महाराजगंज के वर्तमान में निवासी डॉ परशुराम गुप्त को उनकी पुस्तक भारतवर्ष के आक्रांताओं की कलंक गाथा नामक पुस्तक पर साहित्य सृजन सम्मान से भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता मंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की मेजर डॉक्टर परशुराम गुप्त का जन्म 1953 स लोन नगर में हुआ था वह यहां के सर्वोदय इंटर कॉलेज स लोन इंटर तक की पढ़ाई की थी।उनके द्वारा तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन किया जा चुका है।जो अपने-अपने विषय में प्रसिद्ध पुस्तक हैं।मेजर डॉक्टर परशुराम गुप्त बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।साहित्य व सामाजिक कार्यों में भी उनकी अभिरुचि रहती है।समाचार पत्र द्वारा उन्हें सम्मान किया जाना कस्बे वासियों के लिए गर्व की बात रही। भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष नागार्जुन प्रसाद गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर आजाद सिंह ,पूर्व प्राचार्य जितेंद्र सिंह,पूर्व सभासद इसरार हैदर ,डॉक्टर अजय प्रकाश मिश्रा, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्राचार्य अमित भारती,कपिल मिश्रा,दिनेश अग्रहरि,सुनील साहू, गौरव रस्तोगी,राम सजीवन गौड़,सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है एवं बधाई दी है।