थाना जटहा बाजार की पहल पर मिशन शक्ति चौपाल, बहु बेटियों को मिली जागरूकता की शक्ति

कुशीनगर थाना जटहा बाजार में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर थाना जटहा बाजार पुलिस की पहल पर मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत कंठीछपरा पर किया गया। चौपाल में बहू-बेटियों और महिलाओं को जागरूक करते हुए जटहा बाजार पर तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश कांस्टेबल विजय कुमार महिला कांस्टेबल सुनीता यादव महिला आरक्षी रेनी ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में नारी शक्ति को सम्मान और सुरक्षा देना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चौपाल गांव-गांव लगाए जाएं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएं। जटहा बाजार थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना भी है।