किसानों को बिजाई के समय खाद की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी.. डॉ विश्वनाथ मेघवाल  


खाजूवाला (रामलाल लावा ) खाजूवाला भाजपाके मंडल अध्यक्ष प्रशांत सियाग ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक डॉ विश्वनाथ जी मेघवाल को किसान ओर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और रबी फसल के बिजान हेतु डीएपी खाद की पूर्ति के लिए निवेदन किया था विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल तुरंत ही उच्चाधिकारियों को अवगत करवा के जल्द से जल्द खाद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए विधायक जी के निर्देश देने पर बाजार ओर सोसायटी में 7500 बैग उपलब्ध करवाए केवीएस के चेयरमैन अमित ज्यानि ने बताया कि किसानों को दिए गए 7500 बैग में 5500 नफ़ल ओर 2000 बैग क्रभको के उपलब्ध करवाए ओर किसानों की बिजाई के मौके पर डीएपी खाद की मांग को देखते हुए 3000 बैग ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे इस मांग को गंभीरता से लेकर तुरंत हल करवाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल का आभार जताया और विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि किसानों को बिजाई हेतु खाद की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी ।