महिलाएं किसी क्षेत्र में भी पीछे नहीं,तहसीलदार दीपिका सिंह

सलोंन,रायबरेली।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोंन नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बालिका बचाओ और बालिका को शिक्षित करो महिला सशक्तिकरण एवं महिला कल्याण योजनाओं व लैंगिक समानता के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि तहसीलदार दीपिका सिंह द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य नागार्जुन प्रसाद गुप्ता,माधुरी मौर्य,ठाकुर प्रसाद मौर्य,रूपल कुमार,इस अवसर पर समाजसेवी सुनील साहू,पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू,दिनेश कौशल,अजय रस्तोगी,प्रधानाचार्य साधना शर्मा,दिनेश कुमार अग्रहरी व उनके समस्त स्टाफ सहित लगभग विद्यालय के बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद रहे।अपने संबोधन में तहसीलदार दीपिका सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।आज देश की राष्ट्रपति हो या जिले की जिलाधिकारी हो सभी महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही है।उन्होंने स्कूली बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा जिससे वह आगे चलकर एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।