उम्मीदों को पूरा करता मानवता परिवार मामूली सहयोग पर भरपूर मदद

एक्सीडेंटल इलाज है ₹200 के सदस्यता शुल्क पर 80000 रुपए की मदद -मानवता परिवार

एक्सीडेंटल इलाज की तीसरी मदद

ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का जहा मानवता परिवार द्वारा संचालित में हर वर्ग के लोग तमाम जिलों व प्रदेशों से मानवता परिवार में शामिल हो रहें है व एक्सीडेन्टल सहयोग भी प्राप्त कर रहें है।ऐसे ही प्रेम कुमार MP000571 जिला- फतेहपुर उत्तर प्रदेश।मानवता परिवार के वैलिड सदस्य होने के कारण एक्सीडेंटल इलाज में खर्च की गई संपूर्ण धनराशि 80000 रुपए प्रेम कुमार जी को उपलब्ध कराई गई। मानवता परिवार में मात्र ₹200 के वार्षिक शुल्क पर सामान्य एक्सीडेंट में ₹100000 की एक्सीडेंटल इलाज हेतु सहायता प्रदान की जाती है।इसके साथ ही मानवता परिवार से जुड़े हुए किसी सदस्य की मृत्यु होने पर ;100% अपंगता ,विकलांगता होने मानवता परिवार के सदस्य मिलकर 50 लाख तक की सहायता तथा गंभीर बीमारी में एवं गंभीर एक्सीडेंट में 10 लाख रुपए तक की सहायता आपसी सहयोग से उपलब्ध करायी जाती है।मानवता परिवार के संरक्षक अजय भदोरिया ने बताया कि "यह मानवता परिवार द्वारा एक्सीडेंट इलाज के लिए दी जाने वाली तीसरी सहायता है। इससे पूर्व राजेश कुमार को जुलाई माह में 26034 रु , सुनील अग्रहरि को 36000 रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।मानवता परिवार में जुड़ने के लिए व्यक्ति भारत का नागरिक हो, उम्र 18 से 62 वर्ष हो ऐसा कोई भी नागरिक मानवता परिवार का सदस्य बन सकता है एक दूसरे की सहायता करके लाभ प्राप्त कर सकता है।मानवता परिवार में जुड़ने के लिए वेबसाइट एवं हेल्पलाइन में फोन करके व्यक्ति संस्था की सदस्यता प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर मानवता परिवार डायरेक्टर हिमांशु कुमार, प्रदेश प्रभारी विनोद चक्रवर्ती, मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार फतेहपुर के संरक्षक अजय भदौरिया एवं शिव पटेल , सदस्य अभिनव यादव ,संदीप कुमार , अनुराग जी के साथ परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।