पीलीभीत विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ने भी पंडरी के ग्राम प्रधान सहित चार नामजद अज्ञात के खिलाफ दिया थाना न्यूरिया में शिकायत पत्र।

राजेश गुप्ता पीलीभीत।

पीलीभीत विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ने भी पंडरी के ग्राम प्रधान सहित चार नामजद अज्ञात के खिलाफ दिया थाना न्यूरिया में शिकायत पत्र।

पीलीभीत जिले के थाना न्यूरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडरी से बड़ी खबर सामने आई है।यहां गौशाला में सेवा कर रहे प्रधान पुत्र से मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ प्रधान पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में आक्रोश है।

प्रधान पुत्र कमल कुमार पुत्र नरायन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौशाला में एक गौवंश की मृत्यु हो गई थी,जिसकी अंत्येष्टि अगले दिन सुबह कर दी गई।इसके बाद काले रंग की कार में सवार होकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह अपने साथियों गोपाल शर्मा,शैली उर्फ जौली गुप्ता और गौरव राणा के साथ गौशाला पहुंचे।
आरोप है कि आते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रधान पुत्र से 20 हज़ार रुपये की घूस/रंगदारी की मांग की।

जब प्रधान पुत्र ने इसका विरोध किया तो दबंगई दिखाते हुए यशवंत सिंह और उसके साथियों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कुछ अधिकारी भी पहुंचे,उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यशवंत सिंह समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह और उनके पदाधिकारियों ने थाना न्यूरिया पहुंचकर पढ़री ग्राम प्रधान और उनके साथी पंकज शर्मा,मयंक जायसवाल,गौरव शर्मा आयुष सक्सेना सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां देने और तमंचा दिखाकर धमकाने के संबंध में थाना न्यूरिया पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यशवंत सिंह ने बताया है हम लोगों पर लिखा गया मुकदमा गलत है।

बहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं पदाधिकारी और जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स के साथ हुई तीखी बहस।

बना अफरा तफरी का माहौल।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पहुंच पहुंच कर जानकारी ली।

जिला अस्पताल से नवजात बच्चे का शव कुत्ते के द्वारा ले जाने के संबंध में सीएमएस महिला के पास पहुंचे थे विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी।