साहब अभी हम जीवित है 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने उपजिलाधिकारी से कहा

महराजगंज,रायबरेली।वृद्ध महिला किशुनदुलारी पत्नी स्व०जगप्रसाद उम्र 68 वर्ष निवासिनी ग्राम कमालपुर आयडी ग्राम पंचायत बरियारपुर वि०स०शिवगढ़ तहसील महराजगंज ने उपाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साहब अभी हम जीवित है।आपके विभागीय लोगों ने मुझे मृत घोषित कर दिया है।प्रार्थिनी ने दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि शासन द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंन्शन संख्या 313311005151के सत्यापन में मृतक दर्ज कर दिया गया है।वृद्धापेंशनयोजना का लाभ सात वर्षों से मिल रहा थी।किन्तु वित्तीय वर्ष 2023-24 में सत्यापन में लापरवाही दिखाते हुए प्रार्थिनी को मृत घोषित कर दिया गया है।जिससे प्रार्थिनी को मिल रही पेंशन से वंचित हो गयी।प्रार्थिनी सम्बन्धित अधिकारी से कई बार सम्पर्क किया लेकिन वृद्ध प्रार्थिनी को आए दिन भटकाया गया और प्रताड़ित किया गया। जब प्रार्थिनी को अधिकारियों से सहयोग न मिला तो प्रार्थिनी आनलाईन अपना पंजीकरण निकलवाया तो उसमे प्रार्थिनी को मृत दिखाने की बात सामने आयी।वृद्ध पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र में दोषी कर्मचारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुये सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाये जाने की मांग की है।