दीपावली पर्व के लिए व्यावसायिक फटाका लाइसेंस नवीनीकरण 5 से 19 सितंबर तक

जांजगीर-चांपा, 03 सितंबर 2025। दीपावली पर्व को देखते हुए व्यावसायिक फटाका (पटाखा) लाइसेंस का नवीनीकरण एवं नवीन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक आवेदक 5 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन लोक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन दस्तावेज़ों का होगा अनिवार्य जमा

लॉटरी नियम 2008 के तहत निर्धारित प्रारूप-एलई 05 (Form LE-05) में आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करना आवश्यक है ?

  • सेफ्टी (सैट) मैग्जीन की जानकारी/प्रमाण
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार, वोटर आईडी आदि)
  • संबंधित नगर पालिका / ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)

अधूरी फाइलें मान्य नहीं होंगी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित प्रारूप और आवश्यक दस्तावेज़ों के बिना आवेदन किया जाता है, तो उसे स्वीकृति नहीं दी जाएगी। केवल पूर्ण और नियमानुसार आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

दीपावली पर्व को लेकर सतर्कता

हर साल दीपावली पर पटाखा विक्रय की बड़ी गतिविधियाँ होती हैं। इस बार प्रशासन ने समय से पहले लाइसेंस नवीनीकरण और नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षा और वैधानिकता सुनिश्चित की जा सके।

✍️ CitiUpdate के लिए समीर खूंटे की रिपोर्ट