प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में तय होंगी उद्योग जगत की नई रणनीतियाँ

कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता कल (17 अगस्त, रविवार) को शाम 5 बजे कासगंज पहुंचेंगे। वह गंगा देवी भवन, रेलवे रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापार मंडल की कासगंज नगर कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसके अलावा, वह जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।

प्रदेश महामंत्री के आगमन को लेकर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैयारी बैठक नगर अध्यक्ष जितेंद्र बार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर हुई। व्यापार मंडल के कासगंज जिला अध्यक्ष सुरेश बार्ष्णेय, महामंत्री डॉ. फारूक, प्रदीप गुप्ता और युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिले के सभी पदाधिकारियों और नगर कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह बैठक नगर इकाई को मजबूत करने और आगामी योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश साहू, अंकुर गुप्ता, शमीम अहमद, युवा जिला महामंत्री विनय राज महेश्वरी, अमित बार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष अरविंद बार्ष्णेय, त्रिलोकी नाथ, अनुराग बार्ष्णेय, किशोर अग्रवाल, नवीन बार्ष्णेय, लाल सिंह वर्मा, निर्मल बार्ष्णेय, दुर्गेश महेश्वरी, अतुल कुमार बार्ष्णेय, सौरव बार्ष्णेय और संजीव कुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।