सलका सरपंच के परिवार की बढ़ती दादागिरी ने जाति सूचक व गाली गलौज जान से मारने की धमकी पर आजाक थाने में हुई शिकायत।

बैकुंठपुर । जनपद पंचायत बैकुंठपुर के ग्राम सलका निवासी बृजलाल पर छोटे से वाद विवाद पर मार पीट का मामला सामने आया है आवेदक ने जिसकी शिकायत बैकुंठपुर आजाक थाने में शिकायत कर न्याय की मांग की है

क्या है पूरा मामला

आवेदक बृजलाल आ.फुटकू जाति-चेरवा उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम-सलका बड़कापारा का निवासी है दिनाँक 09.08.2025 को सायं 5 बजे के लगभग अपने मवेशी अपने नए घर ग्राम-सलका (मौहारी) गया हुआ था मवेशी बाधने के बाद जब अपने घर ग्राम-सलका (बड़कापारा) आ रहा था तो रास्ते में राजकुमार आ० सत्यनारायण बरगाह जो कि सलका सरपंच के जेठ है उस समय बहुत शराब के नशे में था आवेदक के साथ जातिगत गाली-गलौज जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए अब शब्दों का प्रयोग किया चेरवा आदिवासी ज्यादा नेतागिरी करते हो रास्ते से हटते नहीं बनता जब मैं आता हूं तो इस प्रकार की बातें करने लगा आवेदक के समझाने पर, गाली क्यों दे रहे हो तो कहने लगा कि, ज्यादा बात मत कर नहीं तो यहीं काटकर फेंक दूंगा, तुम जानते नहीं हो कि, हम लोग सरपंच हैं मैं पुनः ऐसा कहने से मना किया तो मुझे दौड़ा कर डण्डे से मारने लगा जिससे बाएं जांघ और कमर में काफी सूजन हो गया है घटना क्रम में मौजूद व्यक्ति जगरनाथ आ.सोमारसाय जोकि उस समय मेरे साथ में उपस्थित थे देखे और सुने है। उन्होनें ही किसी प्रकार से समझाइश देकर बीच बचाव किया नहीं तो कल ये लोग मुझे मार ही डालते हैं झगड़े और गाली-गलौज की आवाज सुनकर मेरा बेटा सागर भी वहाँ आ गया और मुझको किसी प्रकार से घर ले गया इसके बाद धमकी देने लगा कि, तुझे देख लेगें अगर थाने में जाकर शिकायत करोगे तो तुझको और तेरे परिवार का खतम कर देगें और जो गवाही देगा उसी भी देख लेगें ,आवेदक ने अनावेदक के खिलाफ एफ०आई०आर० दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है