भाजपा द्वारा डूंगरपुर विधानसभा में बहनों को सुरक्षा संकल्प पत्र एवं सहजन पौधे वितरित कर मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व

प्रकृति संवर्धन, नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा सम्मान अधिकार पर देंगे जोर - भाजपा नेता बंशीलाल कटारा

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। भाजपा द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र की बहनों को सुरक्षा संकल्प पत्र एवं सहजन के पौधे वितरित कर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बहनों को प्रकृति संवर्धन एवं नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा सम्मान अधिकार पर जोर दिया जाएगा।

भाजपा नेता एवं डूंगरपुर विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 8 से 10 अगस्त तक रक्षाबंधन पर्व को सम्मान व समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा डूंगरपुर के हर बूथ पर "एक पौधा भाई-बहन के नाम" का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें बहनों को सुरक्षा संकल्प पत्र देकर बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही बहनों को कुपोषण से बचाव हेतु एक पौधा सहजन (मोरेगा) देकर कुपोषण बचाव एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया जाएगा। कटारा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे विधानसभा डूंगरपुर के हर बूथ, शक्ति केंद्र पर आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी बहनों का सम्मान करेंगे।

इसी के तहत गुरुवार को देवल मंडल में ग्राम पंचायत देवल खास पंचायत भवन पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया और राखी बांध कर बहनों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश भनात, देवल खास सरपंच कमलेश मनात, गामड़ी सरपंच अशोक, बटकाफला सरपंच प्रमोद, महामंत्री राकेश पटेल, सुरमाल परमार, विजय, मना, वार्डपंच चंदू, प्रभु, संग्राम, संजय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।