जिला परिषद सदस्य वार्ड 9 पीठ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेश भोई ने भरा नामांकन, 21 अगस्त को होगा मतदान

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। जिला परिषद सदस्य वार्ड 9 पीठ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेश भोई ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरुवार प्रातः सुरेश भोई सहित कांग्रेसजन बड़े उत्साह व उमंग के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ सीमलवाड़ा से निकले और कलेक्ट्री कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया, इसके बाद सभी कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी पहुंचे, जहां बैठक आयोजित कर पीठ उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय हेतु तैयारियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व विधायक शंकरलाल अहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व लोकपाल सुखदेव यादव, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, पूर्व प्रधान बसंती बगड़िया, पूर्व महिला अध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, चिखली ब्लॉक अध्यक्ष डुले सिंह चौहान, सिमलवाडा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा, कांग्रेस उपाध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र भगोरा, वरिष्ठ नेता कपिल भट्ट, पंचायती राज जिलाध्यक्ष रूपचंद भगोरा, शिक्षक संघ प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोवर्धन लाल यादव, सरपंच संजय कलासुआ, मुकेश खाट, दिलीप रोत, प्रद्युमन सिंह चौहान, कांतिलाल भमात, गजराज सिंह चौहान, राकेश लबाना, धूलेश्वर पाटीदार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, विभीषण भगोरा, ओमकार भाई, कांति महाराज, शाहिद बंगा, गोपाल, सुरेश कलासुआ, कन्हैयालाल कटारा, गौतम लाल खराड़ी, नानू भाई खराड़ी, कांतिलाल, मोहन भाई, कांजी भाई, कमजी भाई, गोवर्धन लाल आदि मौजूद थे।