जेल से रिहा होकर बदमाश ने निकाला जुलूस

रायगढ़। शहर के आदतन बदमाश ने जमानत पर रिहा होने के बाद खुद का जुलूस निकाला। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर कोतरा रोड निवासी दुर्गेश महंत (21) ने करीब 3 महीने पहले जूटमिल थाना इलाके में बाराती बस को रोककर मारपीट की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को उसे जमानत पर रिहा किया गया। इसके बाद दुर्गेश अपने साथियों के साथ शहर की सडक़ों पर खुद का जुलूस निकाला। इस दौरान उसने वीडियो भी बनवाया। जिसे उसके साथी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंची, तो अधिकारियों ने टीआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा

जिसके बाद टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल और साइबर सेल की टीम ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। कोतरा रोड इलाके से उसे पकडक़र थाने लाए। जहां पूछताछ में जुलूस निकालना कबूल किया है। इसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ उकसाऊ और दहशत फैलाने वाले कृत्य पर अपराध दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को मंगलवार को फिर से जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि, दुर्गेश महंत आदतन बदमाश है। जिस पर बलवा, मारपीट, दहेज प्रताडऩा, आगजनी और आबकारी अधिनियम जैसे संगीन धाराओं के तहत 8 केस दर्ज है। इसके अलावा कई थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि, दुर्गेश महंत जमानत पर रिहा होने के बाद अपने साथियों के साथ जुलूस निकाला था।