कांग्रेस शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बने गोवर्धन यादव

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर यादव सहित वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पत्र जारी कर ज़िला कांग्रेस शैक्षिक प्रकोष्ठ के डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोवर्धन यादव को मनोनीत किया।गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा के निवास पर पहुंचने पर यादव का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व लोकपाल सुखदेव यादव मौजूद रहे।