सुभासपा का जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शिरकत 

रायबरेली।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।इस आयोजन से पार्टी कार्यकर्ताओं जोश है।रविवार को सुबह 11 बजे शहर के आईटीआई के निकट वार्ड नम्बर 10 ज्योतिबा नगर 43/ए में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ होना है।यह कार्यक्रम पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोना शर्मा के नेतृत्व में होना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप शामिल होंगे।इसको लेकर तैयारी जोरो पर हैं।पार्टी के पदाधिकारी कयास लगा रहे हैं कि इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष के शामिल से कार्यकताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।जिसका सीधा असर 2027 के विधान सभा चुनाव में देखने को मिलेगा।कार्यक्रम की आयोजक सोना शर्मा ने बताया कि जिला कार्यालय के उद्घाटन से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्यव स्थापित करने में सुगमता होगी।साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने में आसानी होगी।कार्यक्रम में कुछ नए लोगों को ही शामिल किया जाएगा उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए हर सम्भव प्रायस किए जायेंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि पार्टी पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता अपने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करेंगे ।