भाई की पत्नी के साथ बलात्कार महिला ने एसएसपी से की शिकायत

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 6 नवंबर 2024 को प्रदीप नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। वह उसके साथ अनैतिक संबंध बनाना चाहता था। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया।11 मई 2025 को रात 12 बजे जेठ चाकू लेकर पीड़िता के कमरे में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़िता ने जब इस घटना का विरोध किया और रिपोर्ट करने की बात की। इसके बाद ससुराल वालों ने षड्यंत्र रचकर उसे और उसके पति को फतेहगंज पश्चिमी बरेली में एक कमरे में रख दिया। घटना के बाद से उसका पति भी उससे बात नहीं करता है।पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी से आरोपी जेठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।